Fashion लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Fashion लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

नाखूनों की चमक बढ़ाता है : नेल आर्ट्स

     पिछले कुछ वर्षों में फैशन को लेकर काफी बदलाव आया है। आज जहाँ डिजाइनर वियर, डिजाइनर ज्वेलरीज, शूज एवं मेकअप का क्रेज बढ़ा है,वहीं हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए डिजाइनर नेल आर्ट का भी ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। माडर्न महिलाएँ या लड़कियां अपने ओवर आल परफेक्शन को लेकर काफी कांशस हो गई हैं और यही वजह है कि वे अपने आप को परफेक्ट लुक देने के लिए नित नए-नए नुस्खों का प्रयोग कर रही हैं। इन्हीं नए नुस्खों में हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए वे नाखूनों को नेल आर्ट इफ़ेक्ट दे रही हैं। कुछ दिनों पहले नाखूनों को सिर्फ नेल पोलिश से सजाने का ही विकल्प नज़र आता था किन्तु अब नाखूनों में डिजाइनर आर्ट देने का भी विकल्प सामने आ चुका है।  
     नेल आर्ट एक ऐसा आर्ट है जिससे न सिर्फ हम अपने नाखूनों को ही कलर और शेप दे सकते हैं,बल्कि अपने मनचाहे डिजाइन को भी नाखूनों पर सजा सकते हैं। आज जिस प्रकार मोती,नग,सलमा,सितारा आदि लहंगा, साड़ी या ज्वेलरीज पर लगाया जाता है, उसी प्रकार इन सारी एक्सेसरीज को नाखूनों पर भी सजाई जा सकती है। 
     सब की ख्वाहिश होती है कि उसके हाथ पैर सुन्दर-सुकोमल व आकर्षक हों, साथ ही  सुन्दरता से तराशे हुए चमकते नाखून भी हों। इसलिए नाखूनों में डिजाइनर लुक देने से पहले हाथ-पैरों की देखभाल भी अत्यंत आवश्यक होती है, तभी खूबसूरत हाथ-पैरों की कल्पना की जा सकती है। 
     नेल आर्ट से पहले हर महीने मेनिक्योर एवं पेडिक्योर करवाना आवश्यक होता है। अगर इसे घर में ही करना हो तो सबसे पहले हाथ-पैरों को अच्छी तरह साफ़ कर लेना चाहिए तथा नेल पोलिश उतार लेना चाहिए। इसके बाद नाखूनों को फाइवर से आकार दे दें। अंगुलियों के सिरों को गुनगुने साबुन वाले पानी में डुबोएं, जिससे नाखूनों में फंसी मैल ढ़ीली हो जाए और क्यूटिकल्स कम हो जाए। नाखूनों से मैल निकालने के बाद नाख़ून पर कोल्ड क्रीम या तेल लगाकर उसे अंगूठे से गोल-गोल हल्की मालिश करके पूरे नाखून पर अच्छी तरह फैला दें। क्रीम से हाथों एवं पैरों की मालिश करें तथा नेल पोलिश को रिमूवर से हटा दें। अब नाखूनों की डिजाइन इस प्रकार करें। 
     नेल आर्ट में नाखूनों को डिजाइन देने के लिए अलग-अलग मेटेरियल्स का इस्तेमाल होता है। इसके लिए नेल पेंट, ट्रांसपेरेंट नेल कलर, मोती नग, सिक्वेंस बिड्स को बड़ी ही सावधानी से बिठाया जाता है। इनसे नाखूनों को सही लम्बाई और आकर देकर सजाया जाता है। इसके सजावट को अधिक दिनों तक टिकाये रखने के लिए नाखूनों पर सीलर्स नामक पारदर्शी पदार्थ की परत चढ़ाई जाती है जिससे डिजाइन बनी रहे। जिनके पास पैसा है,  वे अपने नाखूनों पर हीरे-मोती भी अन्य मेटेरियल्स की तरह ही लगाते हैं। अब कुछ डिजाइनों को देखें :-
        सिम्पल डिजाइन :-  इस डिजाइन को आमतौर पर घर में रहने वाली महिलाएँ ही लगती हैं। इस डिजाइन को यंग जेनरेशन द्वारा अधिक पसंद किया जाता है। 
        फ्लोरल  डिजाइन:- फूलों से लगाव रखने वाले लोग अपने नाखूनों को फ्लोरल इफेक्ट देते हैं। 
       एथानिक डिजाइन:- इस तरह के डिजाइन को अधिकतर वे लोग पसंद करते हैं जो मिक्सड मैच दुनिया में भारतीय कल्चर के नजदीक रहते हैं । 
     फ्रंकी डिजाइन:- इस तरह के डिजाइन में नाखूनों पर आड़े-तिरछे आकार बनाये जाते हैं। फ्रंकी मूड वाले लोग इसे अधिक पसंद करते हैं क्योंकि यह यूनिक लुक देता है। 

कैसा हो आपका धूप का चश्मा ?


         आँखों को अंधी करती चमक, बर्दाश्त होनेवाली धूप,चिलचिलाती गर्मी और हवा में उड़ती धूल ~ यही है भारतीय गर्मी का परिदृश्य। गर्मी जो बदन को जलाती है,पसीने से लथपथ और आलस्य से भरी होती है, साल-दर-साल बढ़ती ही जा रही है। इस बढ़ती गर्मी से राहत के लिए प्रमुख उपायों में शामिल हैं - नींबू-पानी, कोल्ड-ड्रिंक्स, तथा धूप के चश्में। यहाँ हम धूप के चश्में की ही चर्चा कर रहे हैं। 
     धूप के चश्में का बाज़ार मौसमी हुआ करता है। मार्च के मध्य से लेकर जुलाई मध्य तक धूप भरे मौसम के लिए इसका प्रयोग बहुतायत होता है। शरीर का सबसे कोमल अंग आँखों को माना जाता है। चिलचिलाती धूप की गर्मी और धूल भरी हवा के झोंकों से सबसे अधिक कुप्रभाव आँखों पर ही पड़ते हैं। 
     इन दिनों बाज़ार में अनेक ब्रांडों के धूप के चश्में गए हैं। अनेक ब्रांड, डिजाइनों तथा उपयोगिता के आधार पर 50 रुपये से लेकर 4000 तक के शीट प्लास्टिक या मेटल फ्रेम के धूप के चश्में बाज़ार में मोनालिसा सनलिट, एम्बरविजन, पोर्श आदि अनेक नामों से बिक रहे हैं। 
     भारत के बाज़ारों में सर्वाधिक बिकने वाले धूप के चश्मों में 'रे-बैनका नाम मशहूर है। यह ओरिजनल, इंडिया फेक, ताइवानीज फेक आदि किस्मों में उपलब्ध है। अधिक महँगा (1200 से 10000 तक ) होने के कारण यह आम लोगों की पहुँच से काफी दूर है। इसका एक किस्म 1. 30 लाख वाला भी है। 
     फेक का मूल्य 50 से 800 रुपए तक है। इसका बाज़ार काफी अच्छा है। फुटपाथी अन्य लोकल धूप के चश्में भी कम कीमत में उपलब्ध हो जाते हैं। ये धूप के चश्में आँखों के लिए खतरनाक भी हो सकते हैं। इसे तो हर कोई जनता है कि आँखें धूप की तेजी के अनुसार अपने-आप फैलती या सिकुड़ती हैं। सादे गहरे रंग के लेंस अँधेरे में आँखों कि पुतलियों को ज्यादा फैला देती है,जो आँखों के लिए हानिकारक होती है। इससे आँखों में अल्ट्रावायलेट किरणों के प्रवेश करने की गुंजाइश अधिक होती है। 
     वैज्ञानिक पद्धति से विकसित फ़िल्टर सनग्लास आँखों के लिए हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों को आँखों में प्रवेश करने से रोकता है। इस खतरनाक किरण को फिटर द्वारा बाहर रोके जाने के कारण एक और जहाँ आँखों को कोई नुकसान नही पहुँचता, वहीं आँखों की रौशनी भी स्वाभाविक सीमा के नए स्तर तक बढ़ जाती है। 
     रे-बैन के अतिरिक्त और भी अनेक अंतराष्ट्रीय ब्रांड्स बाज़ार में उपलब्ध हैं, जो वैज्ञानिक पद्धति के अनुसार धूप की परावैगनी किरणों से आँखों को सुरक्षित रखते हुए उनको तरोताजा बनाए रखते हैं। क्रिश्चियन डायर, फ्रेंच लुक्स, जार्जियो अरमानी, कैल्विन, प्लैमरस, पैलोमा, पिकासो, आईवियर, फास्ट्रैक सहित अनेक ऐसे ब्रांड्स हैं , जो 1200 से लेकर 8000 रुपए के बीच गुणवत्ता के आधार पर बाज़ार में उपलब्ध हैं। 
     धूप के चश्मों के निर्माण में लगी छोटी-छोटी कम्पनियाँ पुरानी हो चुकी तकनीक डिपिंग या इनामोलिंग विधि से धूप के चश्मों का रंग उभरती हैं। साधारण शीशों से निर्मित लेंस के पूरे गोल कटे नहीं होने के कारण उनकी विश्वसनीयता संदिग्ध बनी रहती है। इस प्रकार के लेंस वाले चश्मे आँखों पर दबाव डालते हैं तथा आँखों की कोमलता को भी प्रभावित करते हैं। 
     धूप के ज़हरीले प्रभाव से आँखों को बचाने के लिए धूप के चश्मों को खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता कि परख आवश्यक होती है। आँखों की कोमलता एवं उनकी ताजगी को बरकरार रखने के लिए यह आवश्यक है कि धूप का चश्मा किसी विश्वसनीय दुकान से ही खरीदा जाए।